हरिद्वार – हरिद्वार की कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने एक चरस तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 440 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। बरामद चरस की कीमत लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है।
आपको बता दे पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि धीरवाली क्षेत्र स्थित बेरियर नंबर पाँच से एक चरस तस्कर अवैध चरस की तस्करी करने वाला है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तस्कर को पकड़ लिया। इसके कब्जे से 440 ग्राम चरस और एक एलेक्ट्रोनिक तराजू बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक ज्वालापुर के पांवधोई मौहल्ले का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
चरस तस्कर को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी चंद्र चन्द्राकर नैथानी, एसएसआई नितेश शर्मा, चौकी बाजार प्रभारी आनंद मेहरा, सिपाही सुनील सैनी और मुकेश जोशी शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…