उत्तराखंड: चुनावी सियासत गरमाने को आज को आएंगे अमित शाह, जनसभा की तैयारी पूरी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को धर्मनगरी पहुंचेंगे। वह देव संस्कृति विश्वविद्यालय के साथ ही हरिहर आश्रम में संतों से मुलाकात करेंगे। जानकारी के अनुसार अमित शाह हेलीकॉप्टर से तीन बजकर 15 मिनट पर देहरादून के जीटीसी हेलीपैड से चलकर रायवाला मिलट्री हेलीपैड पहुंचेंगे।
यहां से वह सड़क मार्ग से शांतिकुंज स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। चार बजे से होने वाले कार्यक्रम में गृहमंत्री डेढ़ घंटे तक रहेंगे। इसके बाद वह पौने छह बजे हरिहर आश्रम कनखल पहुंचेंगे और यहां संतों से मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री यहां पर एक घंटे तक संतों से मुलाकात करने के बाद सड़क मार्ग से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे।
अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा
अमित शाह के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। अधिकारियों ने शनिवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय और हरिहर आश्रम कनखल आश्रम पहुंचकर जायजा लिया। गृहमंत्री का काफिला गुजरने के दौरान इस रूट पर कोई वाहन नहीं चलेगा।
शनिवार को शाह के देव संस्कृति विश्वविद्यालय से निकलते ही एआरटीओ चौक, सप्तऋषि, जयराम आश्रम मोड़, आनंद वन समाधि, बंगाली मोड़ व कनखल के चौक बाजार से आने वाले रूट को जीरो जोन कर दिया जाएगा। इसी तरह से वापसी में भी यहीं रूट जीरो जोन रहेगा।
अमित शाह के धर्मनगरी दौरे को लेकर रायवाला मिलट्री स्टेशन हेलीपैड से लेकर शांतिकुंज व कनखल स्थित हरिहर आश्रम तक की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। शुक्रवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कमल दास की कुटिया में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसएसपी ने रायवाला स्थित मिलट्री स्टेशन के हेलीपैड का जायजा भी लिया।
एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया सुरक्षा व्यवस्था में बहादाबाद, कोतवाली रानीपुर, सिडकुल, लक्सर, खानपुर, कलियर के थाना प्रभारियों को भी तैनात किया है। कार्यक्रम स्थलों पर दो बार बम निरोधक दस्ते चेकिंग करेगा। बैठक में आईपीएस रामचंद्र राजगुरु, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी यातायात पीके राय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
एंबुलेंस में रहेगा ए पॉजिटिव रक्त
गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस तैयार की है। एंबुलेंस में ए पॉजीिटिव रक्त उपलब्ध रहेगा।
हरिद्वार। गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को धर्मनगरी हरिद्वार पहुंच रहे हैं। अमित शाह 4:00 बजे आध्यात्मिक संस्था शांतिकुंज हरिद्वार पहुंचेंगे। जहां संस्था के स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमित शाह शांतिकुंज में डेढ़ घंटा रहेंगे इसके बाद 5:45 बजे वे कनखल हरिहर आश्रम पहुंचेंगे, जहां पर जूना पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज से मुलाकात करेंगे, इसके अलावा अन्य साधु-संतों से भी उनका मुलाकात का कार्यक्रम है, 01 घंटे हरिहर आश्रम में रहने के बाद अमित शाह जौलीग्रांट हवाई अड्डे के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे, जिला प्रशासन ने गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं उनकी फ्लीट आने के समय हाईवे को जीरो जोन रखा जाएगा।
एंबुलेंस में रहेगा ए पॉजिटिव रक्त
गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस तैयार की है। एंबुलेंस में ए पॉजीिटिव रक्त उपलब्ध रहेगा।


More Stories
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…
एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर 7 फरवरी को जनपद में चलाया जाएगा मेगा सफाई अभियान… तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित है निरंतर प्रयासरत…
नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी… अवैध गांजे के साथ दबोचा एक नशा तस्कर…एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहें अभियान में मिली कामयाबी…