प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए उत्तराखंड में अब कोरोना संक्रमण थम गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में नौ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 150 से कम हो गई है। प्रदेश में 146 सक्रिय मरीज हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 14059 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल में एक-एक, देहरादून, पौड़ी और पिथौरागढ़ में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343869 हो गई है। इनमें से 330173 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7400 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें एक मौत पिछले दिनों की जोड़ी गई है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी की वारदात, शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक की बरामद,
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ एक्शन,रानीपुर पुलिस ने नशे में ई-रिक्शा चलाने वाला चालक दबोचा,
सिडकुल में साईनोकेम फैक्ट्री में रक्तदान शिविर आयोजित, कर्मचारियों ने किया 117 यूनिट रक्तदान,कार्यक्रम को सफल बनाने में फैक्ट्री प्रबंधन का रहा विशेष योगदान, प्रबंधन ने रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की…