ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर…चोरी की चार दोपहिया वाहन किए बरामद…एसएसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी…

हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से चोरी की चार दोपहिया वाहन बरामद करते हुए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दे क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी हुई थी। इसके लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद ली थी। फुटेज के आधार पर पुलिस को आरोपियों का हुलिया मिल पाया था। बुधवार देर शाम श्यामपुर नगर तिराहे पर पुलिस ने दो स्कूटी सवार तीन युवकों को रोक लिया। पूछताछ में युवकों ने चार दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि नशे की लत के चलते वह वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। वाहनों को वह औने पौने दाम में बेच देते थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीन वाहन ज्वालापुर एवं एक वाहन रानीपुर क्षेत्र से चोरी किया गया है। आरोपियों के नाम महकार पुत्र तजुमुल्ल निवासी उद्देश्वर पब्लिक स्कुल के पीछे मोहल्ला पांवधोई, सावेज पुत्र इकबाल निवासी बाबर कॉलोनी एवं समीर पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला कस्साबान है। पुलिस टीम में एसएसआई नितेश शर्मा, एसआई आनंद मेहरा शामिल रहे।

बरामदगी
• स्कूटी यूके 08एई 4918 कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ।
• प्लेजर स्कूटी यूके 08 आर 9765 कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
• स्कूटी होण्डा नं0 यूके 08 एके 0278 कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार ।
• मो0सा0 डिस्कवर यूके 08 एएफ 4337 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
गिरफतार अभियुक्तगण
• महकार पुत्र तजुमुल्ल नि0 उद्देश्वर पब्लिक स्कुल के पीछे मौo पॉवधोई ज्वालापुर हरिद्वार।
• सावेज पुत्र इकबाल नि0 बाबर कॉलोनी ज्वालापुर हरिद्वार।
• समीर पुत्र नफीस नि0 मौo कस्सावान ज्वालापुर हरिद्वार।
पुलिस टीम
1.प्र0नि0 चन्द्र चन्द्राकर नैथानी ज्वालापुर।
2. व0उ0नि0 नितेश शर्मा ज्वालापुर।
3.उ0नि0 आनन्द मेहरा।
4.कान्स0 09 रोहित ज्वालापुर।
5.कान्स0 768 वीरेन्द्र ज्वालापुर।
6.कान्स0 132 मुकेश ज्वालापुर।
7.कान्स0 1501 सुनील सैनी ज्वालापुर।

You may have missed