हरिद्वार:–रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने अवैध स्मैक का कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तकरीबन डेढ़ सौ ग्राम स्मैक पुलिस ने बरामद की है।
आपको बता दें कि कोतवाली सिविल लाइंस में घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में गंगनहर कोतवाली पुलिस को 25 अक्टूबर को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में स्मैक तस्कर स्मैक बेचने की फिराक में हैं जिसमें पुलिस टीम को मतलबपुर तिराहे के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से करीब 150 ग्राम स्मैक बरामद की गयी है। पुलिस तीनों अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है साथ ही बरामद स्मैक की कीमत दस लाख रुपये बताई जा रही है और अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…