अपर जिलाधिकारी, वित्त एवं राजस्व श्री बीर सिंह बुदियाल ने आज धान क्रय केंद्र लालढांग, लक्सर में खाद्य विभाग के क्रय केंद्र सुल्तानपुर, यूसीएफ के क्रय केंद्र गोरधनपुर, दाबकी कलां, एवं
खाद्य विभाग के धान क्रय केंद्र बहदराबाद का औचक निरीक्षण किया।
धान क्रय केंद्र के प्रभारियों ने अपर जिलाधिकारी को बताया कि लक्सर में 900 कुंतल, गोरधनपुर में 1768.20 कुंतल तथा दाबकी कलां में 200 कुंतल की खरीद हो चुकी है।
श्री बीर सिंह बुदियाल ने धान क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों में किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नही होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि अगर किसी क्रय केंद्र के खिलाफ कोई शिकायत पायी जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…