“श्री पी. सी. झा बने बीएचईएल हरिद्वार के नए प्रमुख”
हरिद्वार, 27 अक्टूबर: श्री पी. सी. झा ने बीएचईएल हरिद्वार के नए कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है । पूर्व कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें यह बेहद अहम दायित्व सौंपा गया है । इससे पूर्व वह पावर सेक्टर – एसएसबीजी नोएडा में कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यरत थे ।
श्री पी. सी. झा जादवपुर विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद वर्ष 1985 में बीएचईएल में शामिल हुए । उन्होंने पटना में पावर सेक्टर पूर्वी क्षेत्र के सर्विस आफ्टर सेल्स डिवीजन में अपने करियर की शुरूआत की । श्री झा ने टर्बो-जनरेटर, मोटर, ट्रांसफॉर्मर और स्टीम टरबाइन के जेनरेटर के साथ-साथ हाइड्रो जनरेटर और टरबाइन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है । उन्हें इरेक्शन, कमीशनिंग, सामग्री एवं परियोजना प्रबंधन तथा मार्केटिंग के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त है । श्री पी. सी. झा ने देश भर के कई बिजली संयंत्रों में साइट से जुड़ी समस्याओं और ग्राहकों के मुद्दों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।
श्री पी. सी. झा का दृढ़ संकल्प, केंद्रित दृष्टिकोण और सभी के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने की रणानीति कंपनी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुई है । इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से हम अपने संस्थान को उन्नति के पथ पर और आगे लेकर जाएंगे ।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…