आज रानीपुर विधानसभा बूथ प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओ की बैठक शिवालिक नगर स्थित होटल मे आहुत की गई।
बैठक में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रशिक्षण समिति के अध्यक्ष पूर्व राज्य मंत्री विजय सारस्वत ने बताया की 28 अक्टूबर को रानीपुर विधानसभा के पार्टी बीएलओ का एक प्रशिक्षण शिविर श्रीजी बैंकट हाल पांडेवाल ज्वालापुर में आयोजित किया जाएगा जसमे कार्यकर्ताओं को चुनाव मैनेजमेंट के गुण शिखाए जाएँगे जिसमें प्रदेश व देश के प्रशिक्षित कार्यकर्ता आ कर सभी को चुनावी रणनीति सिखाएँगे और इस शिविर मे प्रदेश व देश के बड़े नेताओ का मार्गदर्शन भी सभी को प्राप्त होगा,उन्होंने बताया की इस प्रकार का आयोजन पुरे प्रदेश की हर विधान सभा मे किया जा रहा है और आगामी चुनाव मे इसका लाभ पार्टी प्रत्याशीयो को मिलेगा राज्य की जनता आज सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है राज्य मे अब कांग्रेस की सरकार बंनने जा रही है और तब ही राज्य का चहमुखी विकास हो पाएगा ।
पूर्व महानगर अध्यक्ष ओपी चौहान व प्रदेश सदस्य आउटरीच कमेटी संजीव चौधरी ने कहा की राज्य की जनता भाजपा से तंग आ गई गई बढ़ती महँगाई,क़ानून व्यवस्था का लाचार होना,महिला सुरक्षा,पलायन व भ्रष्टाचार मे आकंठ डुबी भाजपा को अब राज्य की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में धरातल तलाशने को मजबूर कर देगी राज्य की जनता अब आशा भरी नज़र से कांग्रेस की और देख रही है
प्रशिक्षण समिति सदस्य महेश राणा व श्रमिक नेता राजबीर चौहान ने कहा की आज राज्य का युवा,किसान,मज़दूर,कर्मचारी,व्यापारी व महिलाएँ ख़ुद को ठगा महसूस कर रही है भाजपा पा पतन अब शुरू हो गया है
बैठक में ब्लाक अध्यक्ष गलबीर चौधरी,कैलाश प्रधान,शरद शर्मा,प्रसाद निधी,जयशंकर शिरीवास्तव,दिनेश वालिया व सतवीर उपस्तिथ रहे ।


More Stories
सिडकुल में साईनोकेम फैक्ट्री में रक्तदान शिविर आयोजित, कर्मचारियों ने किया 117 यूनिट रक्तदान,कार्यक्रम को सफल बनाने में फैक्ट्री प्रबंधन का रहा विशेष योगदान, प्रबंधन ने रक्तदान करने वाले सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की…
SMAU Chambers’ और ‘Water Today’ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ ‘हरिद्वार इंडस्ट्रियल वाटर कॉन्क्लेव–2026’, कार्यक्रम में उद्योग जगत ने जल संरक्षण के प्रति दृढ़ लिया संकल्प….
निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक बने राजेश साह और प्रदीप पंत, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कंधों पर लगाए सितारे, दोनों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की,