मंगलौर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हुई छात्र की हत्या का खुलासा आज एसएसपी हरिद्वार डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में किया है एसएसपी ने बताया छात्र की इसलिए हत्या कर दी गई थी कि वह आरोपी की बहन पर नजर रखता था कई बार समझाने के बाद भी युवक नहीं मांग रहा था जिसको लेकर उसकी हत्या कर दी गई।
रुड़की में कक्षा ग्यारह के छात्र की हत्या उसके दोस्त ने की थी। छात्र ने दोस्त को उसकी एक रिश्तेदारी की बहन अच्छी लगने की बात कही। जिसके बाद उसने दो गोली मारकर छात्र की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तमंचा नाबालिग को थमा दिया। सिविल लाइंस कोतवाली में डीआईजी, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राज सिंह उर्फ मनजीत (18) 22 अक्तूबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था।
23 अक्तूबर की शाम मखदूमपुर स्कूल के पीछे गन्ने के खेत से मनजीत का शव मिला था। मनजीत की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि मनजीत का दोस्त अंशुल घटना के बाद घर आया था। अंशुल ने मनजीत के परिजनों को बताया था कि मनजीत कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहा था। 3200 रुपये उससे उधार लिए थे।मनजीत के घर की स्थिति और पुलिस की जांच के बारे में अंशुल जानकारी जुटता रहा। शक गहराने पर अंशुल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अंशुल ने पूछताछ में बताया कि 12 अक्तूबर को उसका जन्म दिन था। जिसमें अन्य दोस्तों के साथ मनजीत घर आया था। उसने उसकी एक रिश्तेदारी की बहन को पसंद करने की बात कही।
मनजीत को काफी समझाया, लेकिन उसने फिर यही बात कही। बदला लेने के लिए 22 अक्तूबर को मनजीत को मिलने के लिए सढौली बुलाया। जहां से दोनों मखदूमपुर के पास चकरोड पर पहुंचे। मौका मिलते ही मनजीत पर तमंचा तान दिया। जहां से मनजीत भागा तो तमंचे से फायर कर कमर में गोली मारी। जिसके बाद मनजीत लड़खड़ा ता हुआ गन्ने के खेत में जा घुसा।पीछा कर मनजीत के सिर से सटाकर दूसरी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अंशुल ने तमंचा नाबालिग को सौंप दिया था। मंगलौर पुलिस ने अंशुल पुत्र संदीप निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा और 16 वर्षीय नाबालिग को हत्याकांड में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस में,
इंस्पेक्टर मंगलौर प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई रफत अली, उप निरीक्षक जहांगीर अली, झबरेड़ा थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, उप निरीक्षक एनके बचकोटी, शहजाद अली, कुलेंद्र रावत, कांस्टेबल यूनुस बैग, रविंद्र राणा, प्रभाकर थपलियाल, दीपक नेगी, सुदंर, देवेंद्र, नूर हसन, मोहित,कपिल,नितिन,अशोक और रविंद्र खत्री,शामिल रहे।


More Stories
मनसा देवी हिल पहाड़ियाँ पर हो रहे भूस्खलन के उचित प्रबंधन को, उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण…
एक दिन एक घंटा एक साथ थीम पर 7 फरवरी को जनपद में चलाया जाएगा मेगा सफाई अभियान… तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाने के लिए डीएम मयूर दीक्षित है निरंतर प्रयासरत…
नशा तस्करों के विरुद्ध ज्वालापुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी… अवैध गांजे के साथ दबोचा एक नशा तस्कर…एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहें अभियान में मिली कामयाबी…