प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 162 पहुंच गई है। जबकि रविवार को प्रदेश में 172 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 10667 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, चमोली व पौड़ी में एक-एक, देहरादून में दो, नैनीताल में तीन, संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343675 हो गई है। इनमें से 330007 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।
आईआईटी के पांच छात्रों के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को आईआईटी रुड़की के पांच छात्रों के सैंपल लिए। इनकी कोविड की आरटीपीसीआर जांच कराई जा रही है। सूडान से आए एमटेक के एक छात्र में तीन दिन पहले कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। स्वास्थ्य खराब होने के चलते सात अक्तूबर को उसकी कोविड जांच कराई गई थी। सिविल अस्पताल के कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महेश खेतान ने बताया कि पांच छात्रों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आंकड़े

More Stories
जनपद न्यायाधीश एवं (DLSA) के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त के आदेश पर आज पुलिस लाइन में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व NDRF और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से एक विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला भी हुई आयोजित, जिसमें अधिकार मित्रों को आपदा से निपटने के सिखाए गए गुर,
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी की वारदात, शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक की बरामद,
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ एक्शन,रानीपुर पुलिस ने नशे में ई-रिक्शा चलाने वाला चालक दबोचा,