हरिद्वार के सिडकुल थानां क्षेत्र में मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में एक किशोर एवं एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि सत्यम मार्केट में बने ट्रांसपोर्ट कार्यालय से ट्रांसपोर्टर काशिम का मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया था। दूसरी घटना में गांव रावली महदूद निवासी उमेश का मोबाइल फोन भी घर से ही उठा लिया गया था। बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को पुलिस टीम ने दोनों मोबाइल फोन रिकवर करते हुए आरोपी साहिल पुत्र अनवर निवासी मजरी मस्जिद के पास बहादराबाद और एक किशोर को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि दोनों ने ही चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ में कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम देने की बात स्वीकारी है, जिस संबंध में पड़ताल कर रहे हैं।
बरामदगी का विवरण
1-एक अदद मोबाईल ऑप्पो
2-एक अदद मोबाईल रियलमी
पुलिस टीम में, प्रमोद कुमार उनियाल, प्रभारी निरीक्षक थाना सिडकुल
उ0नि0 अशोक रावत (विवेचक) थाना सिडकुल
कानि0 गोपी चन्द्र थाना सिडकुल
कानि0 गजेन्द्र सिंह थाना सिडकुल शामिल रहे।


More Stories
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…
खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार कांग्रेस का प्रहार: सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, सरकार से मांगे जवाब, चीनी ₹20 महंगी, आम बजट ध्वस्त: ज्वालापुर में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन,सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए बढ़ती महंगाई पर गहरा रोष जताया और आम जनता को राहत देने की मांग…