प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए है। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में आठ नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 14 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 156 पहुंच गई है। जबकि बुधवार को प्रदेश में 163 सक्रिय मरीज थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 16531 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून में चार, उत्तरकाशी में दो और चमोली व पौड़ी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343626 हो गई है। इनमें से 329967 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7396 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.03 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.05 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आकड़ें

More Stories
जनपद न्यायाधीश एवं (DLSA) के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त के आदेश पर आज पुलिस लाइन में अधिकार मित्रों की मासिक बैठक व NDRF और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से एक विशेष आपदा प्रबंधन कार्यशाला भी हुई आयोजित, जिसमें अधिकार मित्रों को आपदा से निपटने के सिखाए गए गुर,
ऑपरेशन प्रहार: कलियर पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई वाहन चोरी की वारदात, शातिर चोर गिरफ्तार, बाइक की बरामद,
ऑपरेशन प्रहार: हरिद्वार पुलिस का ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ एक्शन,रानीपुर पुलिस ने नशे में ई-रिक्शा चलाने वाला चालक दबोचा,