तनवीर अली हरिद्वार:–उत्तराखंड के कैबिनेट एवम हरिद्वार प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने क़वारन्टीन सेंटर बनाने के लिए जिला प्रशासन को अपना आश्रम में जगह दे दी है मंत्री सतपाल महाराज के हरिद्वार स्थित प्रेमनगर आश्रम में 200 बेड का क़वारन्टीन सेंटर बनाया गया है आज सतपाल महाराज ने इस क़वारन्टीन सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया इस दौरान जिले के अन्य कई विधायक भी मौजूद रहे।
मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कोरोना काल मे ये क़वारन्टीन सेंटर मरीजों के इलाज के लिए बहुत लाभदायक साबित होगा और यहाँ 200 बेड के अलावा मरीजों के लाने ले जाने हेतु एम्बुलेंस और उनके खाने पीने की व्यवस्था भी उनके आश्रम प्रबंधन की तरफ से निशुल्क रहेगी।
वही हरिद्वार के सीएमओ शंभू नाथ झा का कहना है कि इस क़वारन्टीन सेंटर हरिद्वार जिले में काफी राहत मिलेगी इस सेंटर को बनाने को लेकर हमारे द्वारा काफी समय से डिमांड की जा रही थी हमारे द्वारा मंत्री से भी इस मामले में वार्ता की गई थी क्योंकि यह आश्रम हरिद्वार के बीचो-बीच है और यहां पर हर तरह की सुविधा है साथी आश्रम द्वारा यहां भर्ती लोगों को भोजन भी दिया जाएगा साथ ही आश्रम द्वारा एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है हमार द्वारा भी यहां पर अच्छी व्यवस्था की जाएगी।
हरिद्वार जिले में कोरोना के प्रभाव को देखते हुए कई क़वारन्टीन सेंटर बनाए गए हैं मगर प्रेम नगर आश्रम में बना यह 200 बेड का क़वारन्टीन सेंटर काफी लाभदायक होगा क्योंकि यह हरिद्वार के बीचो बीच स्थित है और यहां पर काफी अच्छी फैसिलिटी भी लोगों को मिल सकेगी।


More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,