तनवीर अली हरिद्वार।
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के श्रमिकों ने उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी
रुड़की / हरिद्वार।
चीनी मिल मजदूर यूनियन (सम्बद्ध CITU) उत्तम शुगर मिल लिमिटेड, लिब्बरहेड़ी (रुड़की) द्वारा कारखाने में कार्यरत श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों के समाधान हेतु उप श्रम आयुक्त, रोशनाबाद (हरिद्वार) को एक 20 सूत्रीय मांग पत्र का प्रत्यावेदन सौंपा गया।
यूनियन के मंत्री महेंद्र जखमोला के नेतृत्व में पहुंचे श्रमिकों का कहना है कि पूर्व में 28 सितंबर 2026 को दिए गए मांग पत्र पर मिल प्रबन्धक द्वारा कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, जिसके विरोध में उन्हें प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के लिए मजबूर होना पड़ा।
प्रमुख 20 सूत्रीय मांगें:
- वेतनमान लागू करना: शासन द्वारा वर्ष 2016 में निर्धारित वेतनमानों को तत्काल लागू किया जाए।
- पद के अनुरूप वेतन: लिपिकीय (क्लर्क) पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को शुगर वेज बोर्ड के नियमानुसार वेतन का भुगतान किया जाए।
- महंगाई भत्ता व एरियर: महंगाई भत्ते में की जा रही कटौती को वापस लेकर कटौती राशि का एरियर भुगतान किया जाए।
- HRA का भुगतान: वेजबोर्ड के नियमों के अनुसार कर्मचारियों को एचआरए (HRA) दिया जाए।
- प्रोडक्शन बोनस: ₹21,000 की सीमा समाप्त करते हुए सभी कर्मचारियों को (Ex-gratia) प्रोडक्शन बोनस दिलाया जाए।
- न्यूनतम वेतन: शुगर वेजबोर्ड के अतिरिक्त कार्यरत कर्मचारियों को नियमानुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान हो।
- मेडिक्लेम पॉलिसी: सभी श्रेणी के कर्मचारियों व उनके परिजनों के लिए मेडिक्लेम सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
- ओवरटाइम का भुगतान: नियमानुसार ओवर टाइम का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
- सुरक्षा उपकरण: सभी कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
- संविदा श्रमिकों का वेतन: कारखाने में कार्यरत संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) श्रमिकों को पद के अनुसार वेतन मिले।
- मूलभूत सुविधाएं: कर्मचारियों के लिए भोजन कक्ष, विश्राम कक्ष, शौचालय व मूत्रालय की समुचित व्यवस्था की जाए।
- यूनियन कार्यालय: मिल परिसर या समीप में यूनियन कार्यालय हेतु स्थान आवंटित किया जाए।
- स्वास्थ्य सेवाएं: श्रमिकों की संख्या के आधार पर मेडिकल ऑफिसर एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए।
- कांवड़ यात्रा अवकाश: कांवड़ यात्रा के दौरान घोषित अवकाशों का पूर्व वार्ता कर समाधान कराया जाए।
- ग्रेड पे बढ़ोतरी: वेजबोर्ड के अनुसार 03 वर्ष के बाद कर्मचारियों को एक अतिरिक्त ग्रेड पे दिया जाए।
- बारह-मासी (स्थाई) दर्जा: ऑफ सीजन में भी कई वर्षों से कार्य कर रहे सीजनल कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार स्थायी कामगार बनाया जाए।
- कर्मचारी सूची: कारखाने में कार्यरत सभी श्रेणी के कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराई जाए।
- टीन शेड व्यवस्था: केन कैरियर (Cane Carrier) पर टीन शेड डलवाया जाए।
- वेलफेयर ऑफिसर: मिल में वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति के निर्देश दिए जाएं।
- मृतक आश्रितों को रोजगार: मृतक आश्रितों के परिवारजनों को नियमानुसार नियोजन (नौकरी) दिलाया जाए।
धरना आंदोलन में ये साथी रहे मौजूद:
ज्ञापन देने और धरना प्रदर्शन में यूनियन के प्रमुख पदाधिकारियों सहित दर्जनों श्रमिक शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से:
महेंद्र सिंह जखमोला (मंत्री), रजनीश कुमार, इमरत सिंह, पी.डी. बलोनी, तेजपाल सिंह, धीरज सिंह, भूपेन्द्र कुमार, दीपक त्यागी, सुनील कुमार, संदीप कुमार लोहान, संदीप कुमार कजसी, संदीप कसाना सुसाडी, प्रदीप कुमार, विपिन रणमलपुर, सुशील रणमलपुर, अजित खेडा जट, रविन्द्र कुमार, संजय सिंह विश्रपुर, राम कुमार, योगेन्द्र सिंह, उपेन्द्र सिंह (बिट्टू), राजीव त्यागी, अमित नूरनगर, ईसम सिंह, विपिन सुनेहरी, मो० खालिद, सुनील ठेकेदार, सतेन्द्र कपासी, मोहन सिंह भदौली, अमित सिंह, तेजेन्द्र सिंह, बिजवीर बलिस्टर, रामवीर सिंह, बादल सिंह, विनित गंगदासपुर, राकेश मोहन, सचिन गंगदासपुर, कुलदीप कुमार, शिवकुमार, प्रविन्द्र कुमार, ओमपाल, ज्ञान सिंह, सुरेन्द्र कुमार, सोनू त्यागी, राजीव सैनी, विकास कुमार, अवनीश कुमार, रकम सिंह, अमित कुमार, विश्वास तथा महेश त्यागी शामिल रहे।

More Stories
त्योहारों पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान; 4 ओवरलोड वाहन सीज, 25 के किए चालान, एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में जमालपुर कलां समेत विभिन्न मार्गों पर हुई सघन चैकिंग…
कनखल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 25 के खिलाफ एक्शन, 20 के चालान, 5 हुड़दंगी हिरासत में, पुलिस की कड़ी चेतावनी…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाए गए अवैध कब्जे, आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है उद्देश्य, पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट…