तनवीर अली हरिद्वार:—हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली को आज मंदिर व दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान व घटनाओं में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली
है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेल सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर में घुसे अज्ञात चोर दानपात्र व मंदिर के घंटे चोरी कर ले गए थे। पायल सिनेमा के पास स्थित एक खोखे को भी चोरों ने निशाना बनाया और नकदी व सामान चोरी कर लिया था। इसके अलावा ग्राम दादूपुर गोविंदपुर में एक दुकान के बाहर लगी लोहे की खिड़कियां भी चोरी कर ले गए थे। तीनों घटनाओं पुलिस चोरों की तलाश में कर रही थी उसी दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर टिहरी विस्थापित रपटे के पास से मोटर
साईकिल सवार तीनों युवकों शिवम प्रताप निवासी
भेल सेक्टर चार, आयुष व अंशु निवासी सांई मंदिर
के सामने सुभाषनगर को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चारी
किए गए पीतल के घंटे, लोहे की दो खिड़कियां के
अलावा खोखे से चोरी किया गया सामान, मंदिर
के दान पात्र से निकाली गयी 2295 रूपए की
नकदी व घटनाओं में प्रयुक्त बाईक बरामद हुईं है।
कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि
तीनों आरोपी बेरोजगार और स्मैक के आदि हैं
तथा नशे की लत पूरा करने के लिए चोरी की
घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपी बाईक पर
घूमकर पहले रेकी करते हैं। उसके बाद मौका
देखकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।तीनों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,