तनवीर अली हरिद्वार:–कोविड काल के इस दौर में जहाँ बहुत से लोग आपदा में अवसर ढूंढ़ रहे है और बेड,रेमड़ेशिविर सहित ऑक्सीजन की कालाबाज़ारी करने में लगे हुए है। तो वही मंगलौर के विधायक काजी निजामुद्दीन ने अपने निजी खर्चे पर मुम्बई से 47 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स मंगवाए है। यह कंसंट्रेटर्स कोरोना के मरीजो को जीवनदान देने का काम करेंगे आपको बता दें कि इस समय सबसे ज्यादा किल्लत ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की ही हो रही है।
मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने यह कंसंट्रेटर्स देर रात ही एरोप्लेन के माध्यम से मुम्बई से जोलीग्रांट एयरपोर्ट तक मँगवाए फिर उन्हें बड़े वाहन में मंगलौर अपने आवास लेकर पहुँचे। जिसके बाद इन्हें मंगलौर विधानसभा के प्रत्येक गाँव मे एक एक कंसंट्रेटर्स भेजा जाएगा और बाकी मंगलौर कस्बे के लोगों को समर्पित किये जायेंगे। विधायक काज़ी निजामुद्दीन ने बताया कि ऐसी संकट की घड़ी में वो जनप्रतिनिधि होने के नाते मानवता का धर्म निभा रहे है। उन्होंने बताया इस समय ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की भारी किल्लत है। कोविड के मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स जीवनदान से कम नही। उन्होंने मुंबई से 47 कंसंट्रेटर्स मंगवाए है जिनका लाभ विधानसभा की जनता को मिलेगा।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,