तनवीर अली हरिद्वार।
बिजनेस सेमिनार ‘बिजनेस ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ का सफल आयोजन: व्यावसायिक कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रमुख हस्तियों और उधोग प्रतिनिधियों की रही सहभागिता,आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा…
हरिद्वार/न्यूज़ डेस्क:
हरिद्वार के सिडकुल में क्वालिटी रिसोर्स कॉर्पोरेशन और एस एम ए यू (SMAU) चैम्बर्स के संयुक्त तत्वावधान में बिजनेस सेमिनार ‘बिजनेस ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े लगभग 40 से 45 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य व्यवसायों की कार्यक्षमता एवं उत्पादकता बढ़ाना, परिचालन लागत में कमी लाना, कार्यों में होने वाले विलंब को न्यूनतम करना तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के व्यावहारिक तरीकों से अवगत कराना था।
व्यवस्था, प्रबंधन और निरंतर सुधार ही सफलता की कुंजी: अतुल चतुर्वेदी
सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री अतुल चतुर्वेदी जी ने अपने संबोधन में परिचालन उत्कृष्टता (Operational Excellence) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्यवस्थित कार्यप्रणाली, प्रभावी प्रबंधन और निरंतर सुधार के जरिए कंपनियां अपनी उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ लागत और समय की बचत कर सकती हैं।
श्री चतुर्वेदी ने प्रतिभागियों को निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर विस्तृत जानकारी दी:
- प्रोसेस मैपिंग एवं बॉटलनेक पहचान: कार्यों में आने वाली बाधाओं को चिन्हित करना।
- KPIs और रूट कॉज एनालिसिस: प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों के माध्यम से मूल्यांकन और समस्याओं के मूल कारणों की पहचान करना।
- PDCA चक्र (Plan-Do-Check-Act): कार्यप्रणाली में निरंतर और स्थायी सुधार लाने की तकनीकें।
प्रमुख हस्तियों और गणमान्य प्रतिनिधियों की सहभागिता
कार्यक्रम में एस एम ए यू (SMAU) चैम्बर्स की ओर से डॉ. महिंद्रा आहूजा, श्री विकास गोयल, श्री सुमित अग्रवाल, श्री ललित सचदेवा एवं श्री रणजीत तिबेवाल सहित कई अन्य गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा
सेमिनार के दौरान प्रतिभागियों ने व्यावसायिक चुनौतियों के समाधान, संसाधनों के समुचित उपयोग, विभागीय समन्वय और दक्षता बढ़ाने जैसे विषयों में विशेष रुचि दिखाई। इस आयोजन ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को अपने संस्थानों में आधुनिक प्रबंधन पद्धतियों को अपनाने और निरंतर सुधार की संस्कृति विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

More Stories
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के श्रमिकों ने उप श्रम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन, 20 सूत्रीय मांगों को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी…
त्योहारों पर सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग का चेकिंग अभियान; 4 ओवरलोड वाहन सीज, 25 के किए चालान, एआरटीओ नेहा झा के नेतृत्व में जमालपुर कलां समेत विभिन्न मार्गों पर हुई सघन चैकिंग…
कनखल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 25 के खिलाफ एक्शन, 20 के चालान, 5 हुड़दंगी हिरासत में, पुलिस की कड़ी चेतावनी…