पिरान कलियर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार, रात्रि चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस…

तनवीर अली हरिद्वार।

पिरान कलियर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार, रात्रि चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी,

​पिरान कलियर:

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष “ऑपरेशन प्रहार” अभियान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के सख्त निर्देशों के तहत, कलियर पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ चलाए जा रहे गिरफ्तार अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रात्रि चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी

​मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस क्षेत्र में रात्रि चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्रतिबंधित श्रेणी का नाजायज चाकू बरामद हुआ। जब पुलिस ने हथियार रखने के संबंध में पूछताछ की, तो आरोपी कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

​पूछताछ में हुआ खुलासा

​पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सुमित (पुत्र मुन्ना लाल, निवासी ग्राम बजौट, थाना प्रतापपुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश, उम्र 45 वर्ष) के रूप में बताई। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है और 2-3 दिन पूर्व कलियर घूमने आया था। साथ ही, उसने खुद को नशे का आदी भी बताया है।

  • ​नाम व पता आरोपी: सुमित पुत्र मुन्ना लाल, निवासी ग्राम बजौट, थाना प्रतापपुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश (उम्र 45 वर्ष)।
  • ​बरामदगी: एक अदद नाजायज चाकू।
  • ​मुकदमा: कोतवाली पिरान कलियर में मु0अ0सं0 263/2026, आर्म्स एक्ट के तहत पंजीकृत।

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके पुराने आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इस सफल गिरफ्तारी अभियान को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबलों में परवेज और भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

You may have missed