हरिद्वार:–02 अक्तूबर, 2021 को डीपीएस रानीपुर में गांधी जयन्ती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर उनके द्वारा दे किए गए त्याग व बलिदान को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए साथ ही इस अवसर पर उनको नमन करते हुए फिट इण्डिया फ्रीडम रन का भी आयोजन किया गया इस दौड़ का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे व नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्त्साहित व जागरुक करना एवं मोटापा, तनाव, चिंता जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्रेरित करना था।
सुबह 7ः30 बजे माननीय प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा द्वारा विद्यालय के गेट न.1 से सभीे धावकों को हरी झण्डी दिखाकर (फिट इण्डिया फ्रीडम रन) दौड़ का शुभारम्भ किया गया। सभी उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस दौड़ में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ में लगभग 115 विद्यार्थी, भेल सेक्टर 3 नगर मार्ग से दौड़ते हुए ऐसेम्बली ग्राउण्ड तक पहुँचे, जहाँ मंच पर महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में गाँधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन को प्रकाशित करते हुए उनके बलिदानों को याद किया गया तथा गाँधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए … की सामूहिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अन्त में प्रधानाचार्य डा0 अनुपम जग्गा जी ने अपने सम्बोधन में गाँधी जी एवं शास्त्री जी के द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करने हेतु प्रेरित किया। शास्त्री जी के प्रमुख नारे ‘जय जवान जय किसान’ एवं भारत माता की जय की गूॅंज ने सभी को देशभक्ति के रस में डुबो दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।






More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…