प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले में तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से राहत मिलने लगी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 200 से कम पहुंच गई है। प्रदेश में अब 167 सक्रिय मरीज रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 14950 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, रुद्रप्रयाग और टिहरी में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343537 हो गई है। इनमें से 329876 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7394 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.06 प्रतिशत दर्ज की गई है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखें आकड़ें

More Stories
कोतवाली चमोली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी चमोली ने परखी पुलिस की कार्यकुशलता, आगामी चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत अभी से पूर्ण मनोयोग से रहें तैयार- एसपी चमोली…
नशा तस्करों पर दून पुलिस की कार्यवाई लगातार जारी,अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 2 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध गांजा व अवैध चरस की बरामद…
राजपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा,घटना में शामिल दोनो पक्षों के 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्कॉर्पियों कार, 2 तमंचें, कारतूस किए बरामद…