हरिद्वार में बदमशो को पकड़ने पहुंची फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम की बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से पुलिसकर्मी की मौत।
खबर हरिद्वार से है जहां आज देर रात्रि हरियाणा के फरीदाबाद से हरिद्वार बदमाशों को पकड़ने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम। क्राइम ब्रांच की टीम की बदमाशों से हुई मुठभेड़ जिसमें हरियाणा पुलिस के एक सिपाही को गोली लग गई हरियाणा के घायल सिपाही को अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया हरियाणा के फरीदाबाद मैं डकैती के आरोपियों की लोकेशन हरियाणा पुलिस को हरिद्वार में मिली थी। हालांकि मुठभेड़ में चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, एक आरोपी फरार हो गया था।हरिद्वार एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी हरियाणा में बदमाशों ने 28 सितंबर की रात्रि को एक लूट को अंजाम दिया था जिसमें हरियाणा पुलिस बदमाशों को ट्रैक करते हुए हरिद्वार पहुंची थी जिसमें क्राइम ब्रांच की टीम ने इनको घेराबंदी कर लिया गया था जिसने एक बदमाश ने सिपाही को गोली मार दी घायल सिपाही को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने घायल सिपाही को मृत घोषित कर दिया।


More Stories
देवभूमि स्कूल की छात्राओं और ब्रह्माकुमारी बहनों ने एसएसपी कैंप ऑफिस पहुंचकर मनाई रक्षाबंधन, छात्राओं ने एसएसपी नवनीत सिंह को बांधा रक्षासूत्र, मिला सुरक्षा और सफलता का वचन…
सिडकुल में पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलका रहे 51 नशेड़ी दबोचे, वसूला जुर्माना…
आगामी त्योहारों का बढ़ रहा उत्साह, ‘ऑल ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन’ और ‘SUPER FREIGHT CARRIER’ की ओर से देशवासियों एवं हरिद्वार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं आगामी त्यौहार: हाजी मुस्तफा ने दी शुभकामनाएं…