तनवीर अली हरिद्वार:–सिडकुल स्थित फार्मा कंपनी एकम्स अपने सामाजिक कार्यों हेतू विषेश रूप से समस्त क्षेत्र में जानी जाती हैं। एकम्स हरिद्वार में कई सामाजिक एवं पर्यावरण उत्थान परक कार्यो का संचालन अपने सी० एस० आर० मद से करती रही है इसी क्रम में वर्तमान कोरोना महामारी से समाज को सुरक्षा प्रदान करने हेतू 250 बेड के कोविड केयर सेंटर की शुरूआत की गई हैं।
हरिद्वार में ऑक्सीजन बेड की कमी को देखते हुए एकम्स संस्थान ने अपने कोविड केयर सेंटर का विस्तार करते हुए 30 बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था आरम्भ कर दिया है। ऐसे मरीज़ जिनमें ऑक्सीजन का स्तर 90 प्रतिशत से ज्यादा रहता है उनको विशेष कुशल अनुभवी डॉक्टरों के देखरेख मेंभर्ती किया जाता है जिनके लिए खाने-पीने , दवाई , इम्युनिटी
बूस्टर , काढ़ा, ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर, भाप एंव मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम की व्यवस्था पूर्ण रूप से एकम्स द्वारा की गयी है । यहाँ पर महिलायें एवं पुरुषों के लिए पूर्णतः अलग-अलग व्यवस्था की गयी है । यहाँ पर डॉक्टरों द्वारा निर्धारित माप दंडो के अनुसार मरीज़ों को भर्ती किया जाता हैं।
वर्तमान परिस्थित एवं कोविड संक्रमित मरीजों में ऑक्सीजन की निरंतर बढ़ती आवश्यकता के मद्देनजर एकम्स द्वारा अपने कोविड केयर सेंटर में ऑक्सीजन प्रदाय लाईन, फ्लोमीटर सहीत 30 बेड पर मरीजों को ऑक्सीजन लगाने की व्यवस्था की
शुरूआत की गई है। यह व्यवस्था एकम्स द्वारा अनुबंधित मेडिकल विशेषज्ञों की देखरेख में संचालित की जाएगी। इस अवसर पर एकम्स के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन जी ने कहा कि “एकम्स अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों से भली भाँति परिचित है एंव हम उन्हें पूर्ण करने हेतू प्रतिबद्ध हैं। भारत ही नहीं अपितु पूरा विश्व इस समय कोरोना महामारी से
जूझ रहा हैं। यह समय निश्चित रूप से संकट एंव चुनौतियों से भरा है परन्तु हमें इससे घबराने के स्थान पर सामुहिक प्रयास से इस अदृश्य शत्रु से लड़ना एंव जीतना हैं। इसलिए हम सब संकल्प लें कि अपने देश की रक्षा के लिए तन-मन-धन से एकजुट होकर गरीब, निर्धन, जरुरतमंदों की सहायता करें।”
एकम्स द्वारा शुरू किए गए 250 बेड कोविड केयर सेंटर का विस्तार कर….30 बेड पर की ऑक्सीजन व्यवस्था आरम्भ…..

More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…