तनवीर अली हरिद्वार –कोविड19 कोरोना काल मे महामारी के चलते नियमों को ताक पर रखकर कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले एक निजी अस्पताल संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में हरिद्वार सीएमओ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी का मेडिकल कराकर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
गौरतलब है कि हरिद्वार जिले में कई प्राइवेट अस्पताल, नियमों के खिलाफ कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे है और मजबूरी का फायदा उठाकर धन उगाही कर रहे है। दो दिन पूर्व शिकायत मिलने पर हरिद्वार के सराय रोड़ स्थित नूतन ओजस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर अस्पताल को सीज कर दिया था। हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने सीएमओ एस.के झा को इस मामले की जाँच सौंपी थी। जाँच में अनियमितता पाए जाने पर सीएमओ ने आरोपी अस्पताल संचालक के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार शाम पुलिस ने आरोपी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। हरिद्वार सीओ सिटी अभय सिंह का कहना है कि कोरोना काल मे कई लोग दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर और फ्लोमिटर की काला बाजारी कर रहे है, ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और आगे भी इस तरह की शिकायत मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।आपको बता दे प्रशासन और पुलिस लगातार ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है फिर भी कोरोना के इस मुश्किल वक्त में लगातार ऐसे मामले देखने को मिल रहे है।

More Stories
माँ सरस्वती पब्लिक सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, बहादराबाद, हरिद्वार सत्र 2025-26 का कक्षा – 12 सी०बी०एस०ई बोर्ड का परीक्षा परिणाम रहा 98.6%,, विद्यालय संस्थापक श्री दयानन्द चौहान , मैनेजर अमित कुमार, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, समस्त अध्यापक और अध्यापिकाओं ने बच्चों को दी शुभकामनाएं,
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,