तनवीर अली हरिद्वार। कोविड19 कोरोना महामारी में एक तरफ जहां वर्तमान में दूसरी घातक लहर में हरिद्वार पुलिस द्वारा आम जनता को इससे बचाव के लिए रात-दिन एक कर सडकों में उतरकर कार्य किया जा रहा है , वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस वायरस से बचाव को पुलिस की सुरक्षा करना चाहते हैं।जिस से पुलिस जनता की सुरक्षा के साथ साथ खुद की सुरक्षा का ध्यान भी रख सके।
आपको बता दे कोरोना काल मे ऐसे पुलिस कर्मी जो थाने और चौकियों के अलावा चौक चौराहों,पर ऐसे मुश्किल समय मे ड्यूटी करके अपने फर्ज को अंजाम दे रहे है ऐसे ही पुलिस कर्मियों की स्वास्थ्य की सुरक्षा को समाज सेवी पंकज सिंघल ने फेस शील्ड प्रदान किए साथ ही कहा कि भविष्य में भी आवश्यकतानुसार पुलिस को ओर फेस शील्ड दिए जाएंगे।
कहा कि कोरोना की पहली लहर के दौरान भी हमने साईं रसोई के माध्यम से निर्धन और परेशान लोगों को दो वक्त का खाना मुहैया कराया था। साथ ही उस कठिन समय मे प्रशासन का लगातार सहयोग किया था।




More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…