उत्तरखंड विधासभा के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब कोरोना के दौरान विधायक निधि पर लगाई गई कटौती को हटा दिया है। वहीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के बाद अब सरकार सरकारी डिग्री कॉलेज के छात्रों को भी टैबलेट देगी।
देहरादून_ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में की घोषणाएं
विधायक निधि में कोरोना काल में की गई कटौती को लिया गया वापस
विधायक निधि में इस साल नही होगी एक करोड़ की कटौती
उच्च शिक्षा के सभी छात्रों को मुफ्त टेबलेट उपलब्ध कराएगी सरकार
कैंट बोर्ड में निवास करने वाले पूर्व सैनिकों के भवन कर को अन्य स्थानों की तर्ज पर होगा निर्धारण
भू कानून समेत जमीनों से जुड़े कई मसलों पर पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन
पुलीस विभाग के इंस्पेक्टर लेवल तक के कर्मचारी को कोविड काल में बेहतर काम करने के लिए 10,000 एक मुस्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला
राजस्व विभाग को भी मिलेगा 10,000 एक मुस्त प्रोत्साहन राशि देने का फैसला
समूह ग के बाद अब समूह ख के पदों पर भी मिलेगी उम्र में एक साल की राहत
Dr शिवानंद नौटियाल छात्र वित्ती में इजाफा
11 के स्थान पर 100 बच्चो और 250 के स्थान पर 1500 रुपए प्रतिमाह की घोषणा
स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए सख्ती से होगा काम, girls toilet की अलग से होगी व्यवस्था
कॉविड की तीसरी लहर को लेकर सरकार है तैयार
छोटे बच्चो के लिए 01, 05, 10 साल से छोटे बच्चो के लिए सभी व्यवस्था अलग अलग पूरी
उत्तरखंड विधासभा के मानसून सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन में प्रश्नकाल के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब कोरोना के दौरान विधायक निधि पर लगाई गई कटौती को हटा दिया है। वहीं, 10वीं और 12वीं के छात्रों के बाद अब सरकार सरकारी डिग्री कॉलेज के छात्रों को भी टैबलेट देगी।
सीएम ने ये घोषणाएं भी की
- कोविड के कारण विधायक निधि में एक करोड़ की कटौती को हटा दिया गया है। अब विधायकों को विधायक निधि पूरी मिलेगी।
- सरकारी डिग्री कॉलेज के एक लाख छात्रों को टैबलेट देगी सरकार। इससे पहले सरकार 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैबलेट देने की घोषणा कर चुकी है।
- कैंटोनमेंट बोर्ड एरिया में पूर्व सैनिकों को आवास कर में राहत मिलेगी।
- भू-कानून के लिए पूर्व मुख्य सचिव सुभाष कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। सर्वदलीय हो सकती है समिति। समिति भू-कानून को लेकर सरकार को सुझाव देगी।
– कोरोना महामारी में अहम भूमिका निभाने के लिए पुलिस कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर को एकमुश्त 10 हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। - पटवारी, लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों, ग्राम एवं पंचायत सहायकों को भी 10 हजार एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
- हर सरकारी स्कूल में शौचालय बनेंगे। छात्राओं के लिए अलग शौचालय बनेंगे।
- डॉ. शिवानन्द नौटियाल छात्रवृत्ति प्रतिमाह 250 रुपए से बढ़ाकर 1500 रुपए होगी।
- श्रीदेव सुमन मेधावी छात्रवृत्ति योजना 150 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए की घोषणा।

More Stories
दिव्य और भव्य होगा आगामी अर्द्धकुंभ… निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगा कड़ा एक्शन…कई करोड़ श्रद्धालुओं के आने की है उम्मीद… साधु संत नहीं है नाराज….सोनिका, मेलाधिकारी
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा रा.प्रा.विद्यालय का किया औचक निरीक्षण…कार्मिक नहीं दिखा पाए स्टॉक रजिस्टर… सरकारी कार्यालयों, संस्थानों आदि का आगे भी चलता रहेगा औचक निरीक्षण…सीडीओ…
मेट्रो हॉस्पिटल में सर्वश्रेष्ठ डाक्टर का पुरस्कार डॉ0 नितिन कुमार चंचल व डॉ0 शिबा खान को दिया गया स्टाफ ऑफ़ दी ईयर का अवार्ड…दीपावली पर मेट्रो अस्पताल हरिद्वार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास के साथ मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधांए प्रदान की जाएगी, डॉ॰ अरशद इकबाल,मेट्रो अस्पताल हरिद्वार युनिट हेड…