हरिद्वार:–लक्सर मुरादाबाद उत्तर रेलवे मंडल डीआरएम लक्सर रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। यात्रियों की सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। लक्सर रेलवे स्टेशन पर वीरवार की दोपहर पहुंचे मुरादाबाद मंडल के डीआरएम ने निरीक्षण किया।मुरादाबाद मंडल के डीआरएम वीरवार की दोपहर प्लेट फार्म नंबर एक पर स्पेशल ट्रेन से पहुंचे। इसके बाद दो नंबर प्लेटफार्म पर पहुंच कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा। दस्तावेजों की जानकारी की। उन्होंने स्टेशन के लिए बनाए गए नए भवन का भी निरीक्षण किया। साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा। निर्देशित किया कि यात्रियों के लिए सुविधाओं पर ध्यान दिया जाए। इसके बाद रेलवे स्टेशन से बाहर निकल कर शुगर मिल को देखा जहाँ से चीनी को मालगाड़ी में लोड करके लाया जा सके। लक्सर शुगर मिल काफी पुराना शुगर मिल है जिसमें मालगाड़ी के द्वारा शुगर मिल में किसानों का गन्ना आता था और शुगर मिल से मालगाड़ी में चीनी निर्यात होती थी मगर कुछ समय पूर्व मालगाड़ी द्वारा आवागमन शुगर मिल से बंद हो गया था जिसको दोबारा शुरू करने के लिए दोबारा मालगाड़ी से आवागमन शुरू करने के लिए रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया वहीं स्थानीय लोगों ने उनसे मंडी रोड पर अंडरपास का निर्माण कराए जाने की मांग की।
उन्होंने समस्त कार्यो के संबंध में जानकारी ली और कहा कि वह इस संबंध में शासन को पत्र लिखेंगे। उन्होंने बताया कि बन्द
सवारी गाड़ियों को संचालित कराया जाएगा ये अभी स्पष्ट नही है। जिससे यात्रियों को आवागमन की असुविधा हो रही है। इस दौरान सीनियर डीसीएम मनु लूथरा डीओएम सुधीर कुमार सिंह डीईएनआई अरुण कुमार आरपीएफ थाना प्रभारी जीआरपी थानाध्यक्ष स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,