तनवीर अली हरिद्वार प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 16 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 317 पहुंच गई है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 321 सक्रिय मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 9646 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में दो-दो, देहरादून में चार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक- एक संक्रमित मरीज मिला है।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342749 हो गई है। इनमें से 329006 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने… संक्रमण से कितनी हुई मौत… कितने हुए ठीक…. देखें आंकड़े….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,