लक्सर: हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में एटीएस व लक्सर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस व कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान एक आरोपी को लाखों रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. बरामद स्मैक की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे अवैध नशे की रोकथाम अभियान के अंतर्गत एटीएस व लक्सर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर एक आरोपी को चेकिंग के दौरान कुँआखेड़ा के पास से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने करीब 298 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। साथ ही पकड़ी गई स्मैक की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है. वहीं उनके पास से एक स्कूटी भी बरामद हुई है।पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम शहजाद पुत्र तासीन उर्फ भूरा निवासी ग्राम लाद्पुर खुर्द बताया है। युवक ने पुलिस को बताया कि वो बरेली से स्मैक खरीद कर लाते थे और स्थानीय युवाओं को दोगुने दाम पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते हैं। पुलिस द्वारा युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस कार्यवाही में उप निरीक्षक एसटीएफ एडीएफ प्रियंका भारद्वाज एचसीपी बाबू खान हेड कांस्टेबल प्रताप दत्त कांस्टेबल अनूप नेगी उप निरीक्षक नवीन पुरोहित कोतवाली लक्सर कांस्टेबल रणवीर सिंह कांस्टेबल अनिल चौहान आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,