हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को जनपद के भोगपुर क्षेत्र में कई दिनों से रात के समय कुछ स्टोन क्रेशरों द्वारा नदियों से अवैध खनन कर अवैध रूप से उप खनिज तैयार कर उप खनिज का अवैध भण्डारण/परिवहन करने की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला खनन अधिकारी एवं तहसीलदार हरिद्वार को इस अवैध खनन/भण्डारण/परिवहन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने तथा अनियमित्ता पाये जाने पर संलिप्त स्टोन क्रेशरों को सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के लिये सीज करने के निर्देश दिये थे।
जिला खान अधिकारी/भू-वैज्ञानिक रवि नेगी, तहसीलदार सुश्री शालिनी, उप राजस्व निरीक्षक आदि की संयुक्त टीम ने आज भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई की, जिसमें अवैध खनन/भण्डारण/परिवहन में संलिप्त दो स्टोन क्रेशरों-तिरूपति क्रेशर एवं श्री कृष्णा क्रेशर की पैमाइश करने पर दोनों क्रेशरों द्वारा अवैध परिवहन पाया गया।
संयुक्त दल की जांच में तिरूपति क्रेशर में लगभग छह हजार टन तथा श्री कृष्णा क्रेशर में लगभग दस हजार टन अवैध परिवहन पाया गया, जिसके लिये तिरूपति क्रेशर पर 23 लाख रूपये का तथा श्री कृष्णा क्रेशर पर 45 लाख रूपये का अर्थदण्ड लगाते हुये, दोनों क्रेशरों को अग्रिम आदेशों तक सीज कर दिया गया है।
यह जानकारी जिला खान अधिकारी/भू-वैज्ञानिक रवि नेगी ने दी।



More Stories
एसएसपी देहरादून की सख्ती के सामने फिर अपराधियों ने टेके घुटने, ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग के दौरान दून पुलिस की शातिर बदमाश के साथ हुई मुठभेड़,पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त हुआ घायल, अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा व कारतूस हुआ बरामद, घटना में प्रयुक्त कार को किया सीज…
ऑपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टरों पर पथरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,गैंग लीडर भूरा उर्फ बबलू सहित 3 गैंगस्टरर्स को पुलिस ने लिया अपनी गिरफ्त में,भूरा उर्फ बबलू इससे पहले भी पुलिस मुठभेड़ के बाद खा चुका है जेल की हवा,हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से थर्राये गैंगस्टर,
चारधाम यात्रा की तैयारियों हुई तेज, व्यवस्थाओं के निरीक्षण के लिए हरिद्वार पहुंची पुलिस मुख्यालय से आईजी विम्मी सचदेवा रमन,चारधाम यात्रा के दृष्टिगत साझा किया रोड़मैप, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश,