तनवीर अली:– हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है यह चोर घरों में घुसकर चोरी की घटनाओं को अन्जाम देता था।पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी राहुल पुत्र राजू निवासी गढ़ मीरपुर रानीपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दे घटना बीते बुधवार की है जब अभिषेक पुत्र नाथीराम निवासी गढ़ मीरपुर रानीपुर अपने घर पर थे। तभी परिचित युवक राहुल पुत्र राजू घर में घुस आया और मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। अचानक अभिषेक ने राहुल को देख लिया। जिसके बाद उन्होंने उसका पीछा भी किया। लेकिन आरोपी फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी राहुल पुत्र राजू निवासी ग्राम गढ़ मीरपुर रानीपुर को गिरफ्तार कर कार्यवाही करते हुए कोर्ट में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में,
कुन्दन सिंह राणा प्रभारी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार। प्रमोद नेगी,प्रभारी सुमन नगर चौकी रानीपुर हरिद्वार। कांस्टेबल संजय तोमर और महेंद्र सिंह शामिल रहे।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,