हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के मोहल्ला चकलान में चौक बाजार के पास एक 10 साल की बालिका का खेल खेल में फांसी का फंदा लग जाने मौत हो जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के माता पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे और बच्ची अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर पर खेल रही थी और कमरा बाहर से बंद था। खेल खेल में बच्ची फांसी के फंदे से लटक गई, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
कनखल थाना क्षेत्र के चकलान मोहल्ले में 10 साल की बच्ची की फंदे से झूलने के कारण मौत हो गई। पुलिस मान रही है कि खेल के दौरान बच्ची फंदे में फंस गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन सहमे हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर की है,जब मोहल्ला चकलान कनखल के घर के अंदर बंद दो बच्चे चीख-पुकार मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे और खिड़की से देखा तो 10 वर्षीय बच्ची अंशिता फंदे से झूल रही थी। आनन-फानन में दरवाजा तोड़कर बच्ची को नीचे उतारा गया और पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही दरोगा देवेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी लगते ही अंशिता के पिता मदन सिंह और मां कामिनी भी आ पहुंचीं। पुलिस मान रही कि खेल के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के वक्त अंशिता के दो जुड़वा भाई (चार वर्ष) कमरे में थे।
कनखल थाने के निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि चौक बाजार पर रहने वाले मदन सिंह की 9 वर्षीय बेटी व दो छोटे बेटे घर पर खेल रहे थे ।खेलते खेलते बिटिया के गले में फंदा अटक गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस नियम अनुसार कार्रवाई कर रही है।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,