तनवीर अली हरिद्वार:–प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने में शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना के 16 नए मरीज मिले और एक संक्रमित की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 42 हजार 668 हो गई है। अभी तक राज्य में कुल तीन लाख 28 हजार मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 29 और मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या राज्य में घटकर 331 रह गई है।
राज्य में कोरोना संक्रमण की दर बुधवार को महज 0.08 प्रतिशत रही है। जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 96 प्रतिशत है। बुधवार को बागेश्वर में सर्वाधिक छह नए मरीज मिले। जबकि देहरादून जिले में पांच नए मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी गढ़वाल में एक भी नया मरीज नहीं मिला। राज्य में बुधवार को 71 हजार के करीब लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने…. संक्रमण से कितनी हुई मौत…. कितने में ठीक… देखें आंकड़े….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,