तनवीर अली हरिद्वार:– एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्ण राज एस0 द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष हरिद्वार, पोलनेट, रिपीटर स्टेशन, एच.एफ. स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने सभी उपकरणों व रिकार्ड को चैक करते हुए कन्ट्रोल रूम में बने व्हाट्स ऐप ग्रुप के माध्यम से विभिन्न घटनाओं में तत्काल कार्यवाही हेतु कन्ट्रोल रूम प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित करते हुए महोदय द्वारा सी.पी.यू. के वाहनों में जीपीएस डिवाइस लगाकर ट्रैफिक कन्ट्रोल द्वारा उनकी मॉनीटरिंग करने के आदेश भी जारी किए ताकि सम्बन्धित स्टाफ की ड्यूटी में सक्रियता को सुनिश्चित करने, जनमानस को तत्काल कार्यवाही की सुविधा दी जा सके।
तत्पश्चात एस.एस.पी. महोदय द्वारा नारकोटिक्स सेल का वार्षिक निरीक्षण किया गया। कार्यालय की साफ-सफाई, क्रमवार एवं सुव्यवस्थित तरीके से रखे गये दस्तावेजों पर संतुष्टी जाहिर करते हुए एस.एस.पी. महोदय द्वारा नारकोटिक्स सेल प्रभारी को विभिन्न माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का विवरण अंकित करने हेतु प्रार्थना पत्र रजिस्टर बनाने व उसे अद्यतन रखने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक पी०के० राय, सीओ ट्रैफिक विजेन्द्र दत्त डोभाल, सीओ बुग्गावाला राकेश रावत, एआरओ विपिन चन्द्र मौजूद रहे।



More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,