तनवीर अली हरिद्वार:–भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा भारी उद्योग मंत्रालय की योजना FAME-1 [भारत में (हाइब्रिड) और इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से अपनाने और विनिर्माण] के अंतर्गत स्थापित सौर-आधारित इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों (SEVC) के नेटवर्क से दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग देश का पहला ई-वाहन अनुकूल राजमार्ग बन गया है। माननीय केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री, डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने श्री अरुण गोयल, सचिव (एमएचआई) की उपस्थिति में कर्ण लेक रिज़ॉर्ट में अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन का आज ऑनलाइन/रिमोटली (वर्चुअल) उद्घाटन किया। इस अवसर पर बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नलिन सिंघल सहित भारी उद्योग मंत्रालय तथा बीएचईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
राष्ट्र के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधान मंत्री के भाषण को स्मरण करते हुए, डॉ पांडेय ने कहा, “माननीय प्रधान मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पर्यावरण सुरक्षा का महत्व राष्ट्रीय सुरक्षा के समान है। भारत अभी ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की ओर प्रयासरत है । भारत पर्यावरण सुरक्षा पर विशेष बल दे रहा है जिसमें जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा ट्रांजीशन आदि शामिल हैं और पर्यावरण के क्षेत्र में भारत के प्रयास वांछित परिणाम भी देने लगे हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण कदम है ।
कर्ण लेक रिसॉर्ट में स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन, रणनीतिक रूप से दिल्ली-चंडीगढ़ राजमार्ग के मध्य बिंदु पर स्थित है तथा यह वर्तमान में देश में चलने वाली सभी प्रकार की ई-कारों को चार्जिंग करने के लिए सुसज्जित है। इसके साथ ही कंपनी इसी वर्ष इस राजमार्ग पर स्थित अन्य चार्जिंग स्टेशनों को अपग्रेड करने पर भी काम कर रही है।


More Stories
करवाचौथ पर धामी सरकार का बड़ा तोहफ़ा: 29 अक्टूबर को उत्तराखंड की सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान, शासकीय,अशासकीय कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में तैनात महिला कर्मियों को मिलेगा अवकाश; शासन ने जारी किए आदेश…
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,