तनवीर अली हरिद्वार:–प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए हैं। वहीं किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। फिलहाल राज्य में 396 मामले सक्रिय मामले हैं।
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342572 हो गई है। जिनमें से कुल 328759 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 7370 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
इन पाचं जिलों में नहीं मिला एक भी नया मरीज
शनिवार को चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। वहीं अल्मोड़ा, बागेश्वर, हरिद्वार, पिथौरागढ़, और उत्तरकाशी में एक, चमोली में दो व देहरादून और ऊधमसिंह नगर जिले में छह संक्रमित मिले हैं।
ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला
शनिवार को उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है और तीन मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 573 मरीज मिले हैं और 130 मौत हो चुकी हैं। वहीं कुल 281 मरीज ठीक हो गए हैं।
प्रदेश में आज कोरोनावायरस की कितने मामले आए सामने…. संक्रमण से कितनी हुई मौत…. कितने हुए ठीक…. देखें आंकड़े….

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,