तनवीर अली हरिद्वार:–आज 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह समिति के तत्वावधान में 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश के शहीदों तथा बीएचईएल की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देने वाले दिवंगत श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी गई । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री संजय गुलाटी ने देश की आजादी तथा उसके बाद राष्ट्र निर्माण की राह में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कारखाना परिसर स्थित श्रमिक स्मारक पर पुष्प गुच्छ अर्पित किए।
अपनी भावांजलि देते हुए श्री संजय गुलाटी ने कहा कि बीएचईएल को अपने कर्मचारियों पर गर्व है । उन्होंने कहा कि कंपनी के सामने आने वाली हर प्रकार की परिस्थितियों में हमारे कर्मचारियों ने हमेशा ईमानदारी तथा लगन से काम करते हुए कंपनी को आगे बढ़ाने में अपना भरपूर योगदान दिया है ।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,