तनवीर अली:—हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के भोगपुर गांव के पास देर रात डम्पर ट्रक की चपेट में आने से मादा गुलदार की हुई मौत।आपको बता दे भोगपुर गांव में गुलदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। गाँव की मुख्य सड़क पर ये गुलदार लहूलुहान अवस्था मे मृत पड़ा पाया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया।
वन विभाग क्षेत्र के भोगपुर में मृत मिला गुलदार मादा है। जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष बताई जा रही है। गुलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गुलदार के शव को लिया कब्जे में लिया। इस बाबत वन विभाग क्षेत्राधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी की एक मादा तेंदुए की मौत हो गई है। मौके पर टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर भेज दिया है। मादा गुलदार की उम्र लगभग 3 वर्ष के करीब है। अभी मौत के कारणों का तो पता नहीं चला है मगर भोगपुर रोड के किनारे तेंदुए का शव पढ़ा था प्रथम दृष्टया लग रहा है कि एक्सीडेंट के कारण इसकी मौत हुई है। डॉक्टरों का पैनल मौत के कारणों की जांच करेगा। तत्पश्चात ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वन विभाग की टीम ने मादा गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।साठ ही
वन विभाग ने अज्ञत डम्पर चालक के खिलाफ वन्य जंतु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वन विभाग अज्ञात डम्फर व ड्राइवर की तलाश कर रही है।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,