प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटने शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। गुरुवार को 40 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। फिलहाल राज्य में 401 मामले सक्रिय मामले हैं।
शुक्रवार को जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक अब राज्य में कुल कोरोना संक्रमित मरीजाें की संख्या 342553 हो गई है। जिनमें से कुल 328735 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी तक कुल 7370 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
इन छह जिलों में नहीं मिला एक भी नया मरीज
शुक्रवार को अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। बागेश्वर में सात, चमोली और हरिद्वार में चार, देहरादून में पांच, पिथौरागढ़ में तीन व रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर जिले में दो संक्रमित मिले हैं।
ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला
शुक्रवार को उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का एक मरीज मिला है और तील मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में ब्लैक फंगस के कुल 572 मरीज मिले हैं और 130 मौत हो चुकी हैं। वहीं कुल 278 मरीज ठीक हो गए हैं।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,