हरिद्वार :—उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे *ऑपरेशन मर्यादा*हरकी पौड़ी समेत तमाम गँगा घाटों की मर्यादा बनाये रखने के लिए उत्तराखंड ने मिशन मर्यादा चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत हुडदंग मचाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। आज भी हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने हरकी पौड़ी स्थित मालवीय घाट से 5 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया गया। इन लोगों पर हुड़दंग मचाने व अन्य श्रद्धालुओं से लड़ाई झगड़ा करने का आरोप है। पांचो को गिरफ्तार कर पुलिस कोतवाली ले आई और संबंधित धाराओं में चालान किया गया।नगर कोतवाली पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हुड़दंगियों पर कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश रावत, सिपाही सुरेंद्र, भगवान और रवि पंत शामिल रहे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,