प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के बाद अब घटना शुरू हो गए हैं उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 31 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 47 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 446 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 21986 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन जिलों अल्मोड़ा, पौड़ी और रुद्रप्रयाग में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो, चमोली, नैनीताल, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, चंपावत और उत्तरकाशी में तीन-तीन, देहरादून में 11, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में चार-चार मरीज सामने आए हैं। वहीं 12 दिन बाद एक मरीज की मौत हुई है। इससे पहले 27 जुलाई को दो की मौत हुई थी।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342423 हो गई है। इनमें से 328569 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7368 लोगों की जान जा चुकी है।
ब्लैक फंगस से एक मौत, कोई नया मरीज नहीं
प्रदेश में सोमवार को ब्लैक फंगस से एक मरीज की मौत हुई है। जबकि नया मामला सामने नहीं आया है। प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 570 हो गई है। 129 मरीजों की मौत हो चुकी है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार एम्स ऋषिकेश में भर्ती मरीज की मौत हुई है। वहीं, 20 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 267 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
प्रदेश में आज कोरोना वायरस के कितने मामले आए सामने संक्रमण से कितनी हुई मौत कितने हुए ठीक देखे आंकड़े

More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,