तनवीर अली हरिद्वार:–लक्सर तहसील क्षेत्र के खानपुर में जिलाधिकारी और एसएसपी ने मंगलवार को दल्लावाला में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले तैयारियों का जायजा लिया। 12 अगस्त को मुख्यमंत्री डिग्री कालेज के कार्यक्रम में आ रहे हैं। अधिकारियों ने हेलीपैड स्थल और कार्यक्रम स्थल पर किए जा रहे कार्यों के बारे जानकारी हासिल की बता दें कि दल्लावाला में डिग्री कालेज की आधारशिला रखने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने डीएम विनय शंकर पाण्डेय और एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस पहुंचे।
उपजिलाधिकारी लक्सर शैलेन्द्र सिंह नेगी की उपस्थिति में एक घंटे तक अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की गई। डीएम ने हैलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी सीओ बहादुर सिंह चौहान,तहसीलदार मुकेश रमोला थानाध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा आदि मौजूद थे।


More Stories
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…
हरिद्वार: कलेक्ट्रेट में नई ‘विधिक सहायता हेल्प डेस्क’ का शुभारंभ, वन महोत्सव सप्ताह का हुआ समापन, आमजन को मिलेगी निःशुल्क विधिक सलाह,