तनवीर अली हरिद्वार:—हरिद्वार अपर जिला अधिकारी( प्रशासन) बी0 के0 मिश्रा ने कोरोना महामारी के समय मुनाफाखोरी कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोकथाम लगाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं, जिसके अंतर्गत नगर मजिस्ट्रेट , एसडीएम और जिला पूर्ति अधिकारी को प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्र में दुकानों पर छापेमारी कर शाम 4:00 बजे तक प्रतिदिन रिपोर्ट देने को कहा गया है, सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाएंगे, आदेश का पालन न करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।आपको बता दे कोरोना महामारी के इस कठिन समय मे भी कुछ लोग महंगा सामान बेचकर मुनाफाखौरी कर रहे है।जिसकी प्रशासन और पुलिस को शिकायत मिलती रहती है।इन शिकायतों का संज्ञान लेकर ही प्रशासन ने सख्त रवैया इख्तियार कर आदेश जारी कर दिया।अब देखना यह होगा आदेश जारी होने के इस तरह के मामलों में रोकथाम होती है या नही।
जिला प्रशासन ने जमाखोरी पर नकेल कसने को जारी किए आदेश……कोरोना काल मे कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कि जाएगी सख्त कार्यवाही…..देखें आदेश….

More Stories
सेवा संकल्प अभियान–2026: भेल के शिवडेल स्कूल में चित्रकला, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष्य में हुए कार्यक्रम, पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता कर मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित,
5000 का इनामी तमंचाधारी लुटेरा गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल बरामद; सिडकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…