तनवीर अली हरिद्वार:–हरिद्वार में जिला अधिकारी सी0 रवि शंकर ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर कोविड कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। अब नए आदेशों के अनुसार 10 मई की सुबह पांच बजे तक कोविड कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं की दुकान खुलने का वक्त भी तय किया गया है।
बतादें हरिद्वार में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पतालों में भी जगह की कमी होने लगी है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए कोविड कर्फ्यू भी लागू किया गया है। बावजूद इसके कुछ लोग अभी भी कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने हरिद्वार में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह निर्णय लिया है। जनपद में अभी भी बढ़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आ रहे
हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेने की संख्या भी बढ़ा दी है।संक्रमित मिल रहे लोगों के कांटेक्ट में आने वालों की भी जांच और निगरानी की जा रही है।
पुलिस प्रशासन भी कोरोना गाइड लाइन का पालन कराने के लिए सख्ती बरत रहा है। बिना वजह घर से बाहर घूमने वालों के पुलिस चालान कर रही है। मॉस्क न लगाने वालों के भी चालान काटकर जुर्माना वसूला जा रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह कोरोना को हराने में अपना सहयोग दे। घर पर ही रहें ओर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
हरिद्वार। जनपद में कोरोना कर्फ्यू 10 मई तक बढ़ा दिया गया है जिलाधिकारी सी रविशंकर ने कोरोना संक्रमण को देख ते हुए कर्फ्यू की अवधि 10 मई तक कर दी है, जिन दुकानों को छूट दी गई थी वह यथावत रहेगी,जरूरी सामान से जुड़ी दुकाने 12 बजे तक ही खुलेंगी,

More Stories
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 04 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जें से 1 किलो 220 ग्राम अवैध गाँजा, 146.50 ग्राम अवैध चरस तथा 65 टैट्रा पैक अवैध देसी शराब हुई बरामद,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, 5 हजार का फरार ईनामी दबोचा, नाबालिग से दुराचार के मामले में चल रहा था फरार, बचने के लिए लगातार बदल कर रहा था ठिकाने,
केदारनाथ धाम यात्रा से वापस लौट रही गुमशुदा महिला को लक्सर पुलिस ने किया सकुशल बरामद, केदारनाथ से लौटते समय पति से कहासुनी होने पर महिला चली गई थी अलग, महिला के परिजनों ने सोशल मीडिया पर भी की थी गुहार,