तनवीर अली हरिद्वार।
भेल हरिद्वार को बांग्लादेश में ‘गोल्ड अवार्ड’, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम,नई तकनीक और सुधार परियोजना से मिली सफलता, भेल कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने गुणता चक्र के सभी सदस्यों को दी बधाई…
हरिद्वार, 28 नवम्बर।
बीएचईएल (BHEL) हरिद्वार ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित 51वें इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्कल्स (ICQCC) में ‘गोल्ड अवार्ड’ जीतकर इकाई और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 14 से अधिक देशों की टीमों ने सहभागिता की।
बीएचईएल हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करते हुए विद्युत मशीन्स, ब्लॉक-1 के गुणता चक्र-771 (तरुण) ने ऑनलाइन माध्यम से सम्मेलन में हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह गौरव हासिल किया।
नई तकनीक और सुधार परियोजना से मिली सफलता
गुणता चक्र की टीम ने 660 से 800 मेगावाट तक की कोर प्रेस रिंग की मशीनिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने और लगने वाले समय को कम करने पर केंद्रित एक नए टूलिंग फिक्सचर के डिजाइन व कार्यान्वयन से जुड़ी सुधार परियोजना प्रस्तुत की। अधिकारियों के अनुसार, इस नवाचार से न केवल वित्तीय बचत होगी, बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होने के साथ समय पर डिलीवरी भी सुनिश्चित हो सकेगी।
गुणता चक्र की ओर से केस स्टडी का प्रस्तुतीकरण श्री प्रभात कुमार (फैसिलिटेटर), श्री योगेश कुमार (टीम लीडर) तथा सदस्यों—श्री बिरेन्द्र सिंह, श्री गौरव ओझा, श्री सोम दत्त और श्री रेशु चौहान ने किया।
कार्यपालक निदेशक ने दी बधाई
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने गुणता चक्र के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समर्पित कर्मचारियों ने हमेशा अपने उत्कृष्ट कार्यों से संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार कार्यक्षेत्र में नई सोच, काम को सरल बनाने, गुणवत्ता बढ़ाने और नए टूल्स व तकनीकों के विकास के लिए प्रदान किया जाता है।
इस उपलब्धि में महाप्रबंधक श्री नरेंद्र सिंह राणा, श्री अमित कुमार शर्मा तथा गुणता एवं व्यापारिक उत्कृष्टता विभाग के प्रतिनिधियों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा, जिन्होंने टीम को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

More Stories
रेलवे प्रशासन की सख्ती: विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और महेश यादव के निर्देशन में लक्सर में 12 ट्रेनों की जांच, 410 मामलों से ₹3,10,520 अर्जित, बिना टिकट व अनियमित यात्रा करना पड़ा महंगा…
साइबर टीम की बड़ी सफलता: साइबर क्राइम के मामले में ठगी गई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि कराई बरामद, हरिद्वार पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, पीड़ित ने पुलिस की प्रशंसा कर आभार किया व्यक्त…
पतंजलि विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, संविधान के मूल आदर्शों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित…