साइबर टीम की बड़ी सफलता: साइबर क्राइम के मामले में ठगी गई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि कराई बरामद, हरिद्वार पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, पीड़ित ने पुलिस की प्रशंसा कर आभार किया व्यक्त…

तनवीर अली हरिद्वार।

साइबर टीम की बड़ी सफलता: साइबर क्राइम के मामले में ठगी गई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि कराई बरामद,हरिद्वार पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत…पीड़ित ने पुलिस की प्रशंसा कर आभार किया व्यक्त…

हरिद्वार:साइबर ठगी के एक मामले में हरिद्वार पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। पुलिस के प्रभावी प्रयासों से साइबर क्राइम के जरिए उड़ाई गई ₹47,700 की पूरी धनराशि शत-प्रतिशत बरामद कर पीड़ित को वापस दिला दी गई है।पीड़ित ने पुलिस टीम का जताया आभार।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जून 2026 को पीड़ित को WhatsApp पर एक APK फाइल प्राप्त हुई थी। फाइल डाउनलोड करते ही पीड़ित का मोबाइल फोन हैक हो गया और साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से ₹47,700 की रकम निकाल ली।

​घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने बिना समय गंवाए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई और साइबर क्राइम सेल से संपर्क किया। पीड़ित की तत्परता और साइबर टीम की सक्रियता के चलते संबंधित खाते पर समय रहते होल्ड लगवाया गया, जिससे ठगों को रकम आगे ट्रांसफर करने का मौका नहीं मिल सका। इसके बाद हरिद्वार पुलिस की साइबर टीम ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए पीड़ित की मेहनत की कमाई के ₹47,700 शत-प्रतिशत वापस दिला दिए।

​हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपील:

  • ​अनजान नंबरों से प्राप्त किसी भी APK फाइल को डाउनलोड न करें।
  • ​WhatsApp या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।
  • ​किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग डिटेल या अन्य निजी जानकारी साझा न करें।
  • ​साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना देर किए तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और [https://cybercrime.gov.in](https://cybercrime.gov.in) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।

​पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर ठगी की स्थिति में पीड़ित की सतर्कता और समय पर की गई शिकायत ही ठगी गई राशि को बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।

You may have missed