रेलवे प्रशासन की सख्ती: विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और महेश यादव के निर्देशन में लक्सर में 12 ट्रेनों की जांच, 410 मामलों से ₹3,10,520 अर्जित, बिना टिकट व अनियमित यात्रा करना पड़ा महंगा…

तनवीर अली हरिद्वार।

रेलवे प्रशासन की सख्ती: विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और महेश यादव के निर्देशन में लक्सर में 12 ट्रेनों की जांच, 410 मामलों से ₹3,10,520 अर्जित, बिना टिकट व अनियमित यात्रा करना पड़ा महंगा…

विनीता श्रीवास्तव और महेश यादव के निर्देशन में लक्सर स्टेशन पर किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान, 410 मामलों में ₹3,10,520 रेल राजस्व अर्जित,

हरिद्वार- लक्सर:-उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल द्वारा बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश यादव के निर्देशन में दिनांक 27 नवंबर 2026 को लक्सर रेलवे स्टेशन पर सघन किलेबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।

​यह विशेष अभियान सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक (प्रथम) श्री हरि सिंह मीना के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें 13 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा 05 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

​अभियान के दौरान कुल 410 मामलों में कार्रवाई करते हुए रेलवे को ₹3,10,520/- का राजस्व प्राप्त हुआ। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार:

  • ​बिना टिकट यात्रा: 159 मामलों में ₹1,36,120/- का राजस्व अर्जित किया गया।
  • ​अनियमित यात्रा: 245 मामलों में ₹1,68,400/- की वसूली की गई।
  • ​गंदगी फैलाने पर जुर्माना: स्टेशन व रेल परिसर में गंदगी फैलाने के 06 मामलों में ₹6,000/- जुर्माना लगाया गया।

​किलेबंदी जांच के दौरान विभिन्न मेल, एक्सप्रेस एवं पैसेंजर गाड़ियों—13152, 12231, 14673, 15653, 14618, 14632, 14523, 14113, 15011, 54342, 14229 एवं 54463 में टिकटों की गहन जांच की गई।

​वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा और जुर्माने से बचने के लिए उचित एवं वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाए रखें। रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने और अवैध यात्रा रोकने के लिए ऐसे औचक व किलेबंदी चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

You may have missed