तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार, 28 नवंबर।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर के जूनियर विंग में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘16वीं किड्स बी क्विज-2026’ का भव्य आयोजन हुआ। इसमें हरिद्वार और रुड़की के 20 विद्यालयों के 60 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यार्थियों ने शिव तांडव स्तुति और फ्यूजन नृत्य प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल, विजडम ग्लोबल स्कूल, डीएवी सेंटेनरी स्कूल, एंजेल्स एकेडमी स्कूल, बटरफ्लाई चिल्ड्रन एकेडमी, माउंट लिटरा जी स्कूल, बीएमएल मुंजाल ग्रीन मीडोज स्कूल, कैस्केड इंटरनेशनल स्कूल, विजडम इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, साईं संस्कार स्कूल, डीपीएस दौलतपुर, डीपीएस रुड़की, डिवाइन लाइट जगजीतपुर, ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल रुड़की, नेचर इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू सेंट थॉमस अकादमी, शेफील्ड स्कूल रुड़की, श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर, उदेश्वर पब्लिक स्कूल और डीपीएस रानीपुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
‘मालगुडी डेज’, ‘विश्व के सात आश्चर्य’, ‘छत्रपति शिवाजी’, ‘करेंट अफेयर्स’ और कक्षा पांच तक के विषयों पर आधारित यह प्रतियोगिता दो चरणों में हुई। पहले चरण की लिखित परीक्षा के बाद छह विद्यालयों की टीमें फाइनल राउंड में पहुंचीं। इनमें अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल, एंजेल्स एकेडमी स्कूल, डीएवी सेंटेनरी स्कूल, ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल रुड़की, माउंट लिटरा जी स्कूल और डीपीएस रानीपुर शामिल रहे। फाइनल राउंड में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और ज्ञान के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस अवसर पर डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी है। इससे बच्चों को अपनी क्षमता पहचानने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने विजेताओं व प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में डीपीएस रानीपुर ने पहला, ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल रुड़की ने दूसरा और डीएवी सेंटेनरी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंत में प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने सभी स्कूलों के प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया तथा विजेताओं को बधाई दी। आयोजन में मनीषा जग्गा, उप प्रधानाचार्य पविंदर सिंह व अनुपमा श्रीवास्तव, अलका गुप्ता और शालिनी भटनागर सहित विभिन्न खण्ड प्रभारी शिक्षक मौजूद रहे। क्विज मास्टर की भूमिका करिश्मा सरौत और ऋचा गौतम ने निभाई।

More Stories
रेलवे प्रशासन की सख्ती: विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और महेश यादव के निर्देशन में लक्सर में 12 ट्रेनों की जांच, 410 मामलों से ₹3,10,520 अर्जित, बिना टिकट व अनियमित यात्रा करना पड़ा महंगा…
साइबर टीम की बड़ी सफलता: साइबर क्राइम के मामले में ठगी गई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि कराई बरामद, हरिद्वार पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, पीड़ित ने पुलिस की प्रशंसा कर आभार किया व्यक्त…
पतंजलि विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, संविधान के मूल आदर्शों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित…