तनवीर अली हरिद्वार।
पतंजलि विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, संविधान के मूल आदर्शों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित…
हरिद्वार, 28 नवंबर। संविधान दिवस एवं नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत पतंजलि विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा विजडम वर्ल्ड स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान के मूल आदर्शों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
पतंजलि विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान, संविधान के मूल आदर्शों, नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित…
कार्यक्रम के दौरान पतंजलि विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने संविधान दिवस के महत्व, योग की उपयोगिता, नशे के दुष्परिणाम, नशामुक्त जीवन के उपाय तथा जीवन की गुणवत्ता में सुधार जैसे विषयों पर विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किए। स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और मूल कर्तव्यों की जानकारी देते हुए अनुशासित, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विजडम वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं ने कविता पाठ और व्याख्यान के माध्यम से संविधान के महत्व तथा उसके मूल आदर्शों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आयोजित केक सेरेमनी ने एकता, समानता और सामूहिक सहभागिता के भाव को प्रकट किया।
समापन अवसर पर विद्यालय की छात्राओं और NSS स्वयंसेवकों ने नशे तथा नशीले पदार्थों से सदैव दूर रहने और परिवार व समाज को भी नशामुक्त बनाने के लिए जागरूक करने की शपथ ली। सभी ने नशामुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि संविधान के आदर्शों का वास्तविक अनुपालन तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहे। साथ ही योग, संयम और नशामुक्त जीवनशैली अपनाकर ही स्वस्थ, संस्कारित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में सार्थक योगदान दिया जा सकता है।

More Stories
रेलवे प्रशासन की सख्ती: विनीता श्रीवास्तव के निर्देश और महेश यादव के निर्देशन में लक्सर में 12 ट्रेनों की जांच, 410 मामलों से ₹3,10,520 अर्जित, बिना टिकट व अनियमित यात्रा करना पड़ा महंगा…
साइबर टीम की बड़ी सफलता: साइबर क्राइम के मामले में ठगी गई ₹47,700 की शत-प्रतिशत धनराशि कराई बरामद, हरिद्वार पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, पीड़ित ने पुलिस की प्रशंसा कर आभार किया व्यक्त…
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ मॉक एक्सरसाइज, भूकंप, बाढ़, भगदड़, अग्निकांड और सड़क दुर्घटना के काल्पनिक परिदृश्य बनाकर राहत-बचाव कार्यों का हुआ परीक्षण, डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में 155 घायलों का सफल रेस्क्यू…