हरिद्वार में आवारा कुत्तों के नियंत्रण की बड़ी मुहिम: 2,059 श्वानों की नसबंदी और टीकाकरण, नगर निगम की सराहना, होटल सरोवर पोर्टिको में आयोजित प्रथम वार्षिक सम्मान समारोह में जनसहभागिता की हुई प्रशंसा; 600 से अधिक कुत्तों को स्वयं उपचार के लिए लाए स्थानीय नागरिक…

तनवीर अली हरिद्वार।

हरिद्वार में आवारा कुत्तों के नियंत्रण की बड़ी मुहिम: 2,059 श्वानों की नसबंदी और टीकाकरण, नगर निगम की सराहना,होटल सरोवर पोर्टिको में आयोजित प्रथम वार्षिक सम्मान समारोह में जनसहभागिता की हुई प्रशंसा; 600 से अधिक कुत्तों को स्वयं उपचार के लिए लाए स्थानीय नागरिक….

  • होटल सरोवर पोर्टिको में आयोजित प्रथम वार्षिक सम्मान समारोह में जनसहभागिता की हुई प्रशंसा; 600 से अधिक कुत्तों को स्वयं उपचार के लिए लाए स्थानीय नागरिक

​हरिद्वार, 28 नवंबर (संवाददाता)।

​धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुरक्षित और रेबीज मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम को बड़ी सफलता मिली है। नगर निगम हरिद्वार और ‘ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया’ (Humane World for Animals India) के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) कार्यक्रम के तहत अब तक शहर के 2,059 आवारा कुत्तों की नसबंदी एवं एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जा चुका है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में शनिवार को होटल सरोवर पोर्टिको में संस्था द्वारा प्रथम वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

​जनसहभागिता से मिली अभियान को गति

समारोह के दौरान संस्था के प्रतिनिधियों ने नगर निगम के प्रशासनिक सहयोग और शहरवासियों की सक्रिय भागीदारी की जमकर सराहना की। आंकड़ों के माध्यम से बताया गया कि इस अभियान में आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 600 से अधिक कुत्तों को स्वयं नसबंदी व टीकाकरण के लिए केंद्र तक लेकर आए। इसके अलावा, अभियान के दौरान आवारा कुत्तों से जुड़ी 262 से अधिक जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया। लोगों में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 80 जागरूकता बैठकें और लगभग 50 व्यवहार संबंधी कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं।

​पशु कल्याण और नागरिक सुरक्षा हमारा संकल्प: दीपक गोस्वामी

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए नगर निगम के उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने कहा कि नगर निगम हरिद्वार जनस्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा और पशु कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया के सहयोग से संचालित यह अभियान शहर में रेबीज नियंत्रण और आवारा कुत्तों की आबादी को मानवीय व वैज्ञानिक तरीके से नियंत्रित करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।”

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

सम्मान समारोह में नगर निगम के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक श्रीकान्त, आर्यन एकेडमी की प्रधानाचार्य सुश्री शालिनी त्यागी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पशु प्रेमी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वस्थ हरिद्वार’ के संकल्प को दोहराया।

You may have missed