तनवीर अली हरिद्वार।
अवैध तमंचे व कारतूस के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार, सिडकुल पुलिस की सख्त कार्रवाई, चैकिंग अभियान के दौरान मिली कामयाबी,
हरिद्वार। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग अभियान के तहत सिडकुल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के तहत क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को थाना सिडकुल पुलिस टीम ने पुलिस लाइन चौराहा (रोशनाबाद) के समीप चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन थापा (पुत्र राजू थापा), निवासी नवोदय नगर, थाना सिडकुल (जनपद हरिद्वार) बताया।
मुकदमा दर्ज व गिरफ्तारी
बरामदगी के आधार पर थाना सिडकुल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 423/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
बरामदगी:
- 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर)
- 01 अदद जिंदा कारतूस
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
- उप-निरीक्षक देवेंद्र चौहान
- कॉन्स्टेबल मनीष
- कॉन्स्टेबल जितेंद्र

More Stories
एसएसपी के निर्देश पर रुड़की पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियारों के साथ दो गिरफ्तार, पुलिस ने संभावित आपराधिक वारदात से पहले दबोचे दो युवक, कब्जे से 01 तमंचा, 01 पिस्टल, 02 मैगजीन और कारतूस बरामद,अवैध हथियारों के सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस, मुकदमा दर्ज…
पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने की राज्यपाल गुरमीत सिंह से भेंट, उत्तराखंड को ’12-मासी’ पर्यटन हब बनाने का रोडमैप प्रस्तुत, धार्मिक यात्रा से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, शीतकालीन व साहसिक पर्यटन का दिया ब्योरा, हिम तेंदुआ साइटिंग से कार रैली तक, वार्ता में बने उत्तराखंड पर्यटन के नए आयाम…
भेल हरिद्वार में धूमधाम से मना राजभाषा सम्मान समारोह : प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले स्मृति चिह्न व प्रमाण-पत्र, गृह पत्रिका ‘भेल गंगा’ का हुआ विमोचन, कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार बोले– “सूचना प्रौद्योगिकी ने हिंदी में काम करना बनाया आसान…